14 जिलों के डीएम सहित 34 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

Youth India Times
By -
0

दूसरे दिन भी जारी रहा प्रशासनिक फेरबदल, पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी मिली तैनाती

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लगातार दूसरे दिन सोमवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अफसरों के तबादले किए। 14 जिलों के जिलाधिकारियों समेत कुल 34 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। अनुनय झा को हरदोई से स्थानांतरित कर मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है, जबकि राहुल पांडेय को विशेष सचिव राज्य कर से हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। एम अरुन्मोली को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा से डीएम एटा की जिम्मेदारी दी गई है। संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर और महेंद्र तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। अनुज मलिक को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से डीएम संतकबीरनगर, आलोक कुमार को संतकबीरनगर से पीलीभीत और ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत से बलिया भेजा गया है। शशांक चौधरी को अमेठी, दिव्यांशु पटेल को बागपत, प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त मुरादाबाद, विजय कुमार सिंह को सीडीओ मिर्जापुर, संतोष बहादुर सिंह को सीडीओ मैनपुरी, विशाल कुमार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा विजय कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा नियुक्त किया गया है। तबादलों की सूची सोमवार देर रात जारी की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)