आजमगढ़ : सन शाइन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Youth India Times
By -
0

 







देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
आजमगढ़। सन शाइन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की रंग-बिरंगी छटा से सराबोर नजर आया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय नंद किशोर यादव, विद्यालय के प्रबंधक श्री राम बदन यादव एवं श्री ब्रिजेश यादव उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य शेष मणि मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, देश के प्रति उनके कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता के संकल्प के साथ हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)