प्रदर्शनी में वितरित होने वाली पुस्तिका में आइडियल बुलडोजर को मिला स्थान
आजमगढ़। भारतीय निर्माण उपकरण उद्योग के लिए गौरव की खबर सामने आई है। देश की प्रतिष्ठित निर्माण उपकरण कंपनी आइडियल बुलडोजर को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल प्रदर्शनी में स्थान मिला है। ट्रेड इंडिया के माध्यम से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित मेसे फ्रैंकफर्ट में 8 से 12 सितंबर 2026 तक ऑटोमेकैनिका फ्रैंकफर्ट-2026 प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में वितरित होने वाली पुस्तिका में आइडियल बुलडोजर को भी स्थान दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में आइडियल बुलडोजर का शामिल होना भारतीय निर्माण उपकरण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे कंपनी को वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और उत्पादों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। आइडियल बुलडोजर की उपलब्धि केवल जर्मनी तक सीमित नहीं है। आगामी 23, 24 और 25 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े विद्युत वाहन प्रदर्शनी आयोजन में भी आइडियल बुलडोजर सह-प्रायोजक की भूमिका निभाएगा। कंपनी की ओर से लगातार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों में भागीदारी को भारतीय निर्माण उपकरण उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। जर्मनी की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में पुस्तिका के माध्यम से आइडियल बुलडोजर की उपस्थिति और दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले विद्युत वाहन प्रदर्शनी में सह-प्रायोजक के रूप में भागीदारी से कंपनी की बढ़ती पहचान और विस्तार को रेखांकित किया जा रहा है। आइडियल बुलडोजर की इन दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में भागीदारी से भारतीय तकनीक और निर्माण उपकरण क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।




