आजमगढ़ : बेस्ट मजिस्ट्रेटरियल सम्मान पर सनबीम स्कूल की टीम ने डीएम को किया सम्मानित

Youth India Times
By -
0


विद्यार्थियों की प्रतिभा को सरकारी आयोजनों में अवसर देने पर हुई चर्चा
आजमगढ़। बेस्ट मजिस्ट्रेटरियल सम्मान से सम्मानित होने पर सनबीम स्कूल की टीम ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय की ओर से जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अंजिता दहिया, एचआर निलेश यादव एवं एक्टिविटी इंचार्ज प्रिया उपाध्याय ने जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सनबीम स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामान्य ज्ञान और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की टीम ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जिले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक, खेलकूद तथा अन्य सरकारी कार्यक्रमों में भी सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाए, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिल सके। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सनबीम स्कूल आजमगढ़ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकारी आयोजनों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवसर उपलब्ध कराया जाएगा तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी विद्यालय को भी दी जाएगी। बैठक के दौरान 15 अगस्त को कलेक्ट्रेट एवं पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों की संभावित सहभागिता पर चर्चा हुई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)