आजमगढ़ : उमाशंकर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

Youth India Times
By -
0


बसपा के पूर्व विधायक के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को किया याद, जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का लिया प्रण

रिपोर्ट : आरपी सिंह
फूलपुर (आजमगढ़)। फरहान कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में रविवार को रसड़ा विधानसभा, बलिया के बसपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बसपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से बसपा के भावी प्रत्याशी इमरान अहमद हेटलर की ओर से किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जुटी भीड़ के चलते काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। लोगों ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए लगातार कार्य किया। उनके निधन को बहुजन समाज पार्टी सहित समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में प्रमोद कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, दशरथ सिंह, विजय कुमार, मंडल प्रभारी, चंद्रधारी सुमन, विधानसभा प्रभारी, मायाराम गौतम, पूर्व मंडल प्रभारी, राधेश्याम गौतम, विधानसभा अध्यक्ष, सुनील कुमार यादव, विधानसभा महासचिव, हाफिज दिलशाद, कोषाध्यक्ष, विक्रम चौहान, बृजलाल बिंद, अमृतलाल, चंद्रभान गौतम, चंद्रभान चौहान, जितेंद्र चौहान, राजनाथ उर्फ करिया सिंह, राम केवल गौतम, हरिश्चंद्र गौतम, विधानसभा प्रभारी, अरविंद कुमार, जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। अंत में आयोजक इमरान अहमद हेटलर ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के विचारों, संघर्ष और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)