पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने खाया सल्फास, उपचार के दौरान मौत

Youth India Times
By -
0



2019 बैच की सिपाही थी प्रियंका, डेढ़ साल की बच्ची और पति के साथ पुलिस लाइन में ही करती थी निवास

इटावा। सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला सिपाही प्रियंका (30) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रियंका मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थी और अपने पति रजत व डेढ़ साल की बच्ची के साथ पुलिस लाइन में रहती थी। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार, प्रियंका रविवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। बाजार से घर लौटने में उसे देर हो गई। इसी बात को लेकर घर पहुंचने के बाद उसका पति से विवाद हो गया। विवाद के बाद पति घर से बाहर चला गया। बताया गया कि करीब एक घंटे बाद जब पति वापस घर पहुंचा तो प्रियंका अचेत अवस्था में पड़ी थी। पति ने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में चिकित्सकों ने महिला सिपाही का उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने सल्फास खा लिया था। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)