आजमगढ़ : पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव, मचा हड़कंप

Youth India Times
By -
0



चार दिन पूर्व घर से हुए थे लापता, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़। जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के चकिया इब्राहिमपुर गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सात अगस्त से लापता चल रहे 70 वर्षीय वृद्ध का शव गांव की हरिजन बस्ती में कब्रिस्तान के पास शीशम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान सुमारू (70) पुत्र हंसराज निवासी चकिया इब्राहिमपुर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार सुमारू सात अगस्त से घर से लापता थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों की नजर कब्रिस्तान के पास शीशम के पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसकी जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि मृतक मजदूरी का काम करते थे। उनके परिवार में चार पुत्र और एक पुत्री हैं। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)