आजमगढ़ : एसकेडी ग्रुप की शाखाओं में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Youth India Times
By -
0







ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

जहानागंज (आजमगढ़)। एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की विभिन्न शाखाओं में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसकेडी विद्या मंदिर, एसकेडी लोटस वैली स्कूल एवं एसकेडी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसकेडी ग्रुप के चेयरमैन विजय बहादुर सिंह ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य के.के. सरन, तुहिना एवं पी.एन. पाण्डेय तथा व्यवस्थापक श्रीकांत सिंह के साथ ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। चेयरमैन विजय बहादुर सिंह ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार को जीवन में अपनाते हुए देशहित में आगे बढ़ना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी ही विकसित और सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला है।” कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश की उन्नति का संकल्प लेकर किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)