आजमगढ़ : फैजी नर्सिंग होम के स्टॉफ ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल

Youth India Times
By -
0





रक्तदान को बताया महादान, स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील

रिपोर्ट : अबुल कैश
आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा बाजार स्थित फैजी नर्सिंग होम के स्टॉफ ने ब्लड बैंक आजमगढ़ पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान अमर यादव उर्फ चन्द्रकेश यादव, आलोक कुमार, मंजय यादव, पल्लवी यादव, नीतू कुमारी तथा ग्रामीण सेराज अहमद ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए इसे मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया गया। नर्सिंग होम के फार्मासिस्ट अमर यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस मौके पर डॉक्टर इमरान अहमद, डॉक्टर डीडी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)