आजमगढ़ : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

Youth India Times
By -
0

 


सुबह घर लौटते समय हुआ हादसा, चालक वाहन समेत फरार
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत महुला-गढ़वल बांध से खरैलिया जाने वाले मार्ग पर स्थित एक सरकारी विद्यालय के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान चंद्रावती सिंह (65 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय नागेंद्र सिंह, निवासी मसूरियापुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंद्रावती सिंह शनिवार सुबह खरैलिया से अपने गांव मसूरियापुर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)