आज़मगढ़ : नवागत एसडीएम अशोक कुमार ने मेंहनगर तहसील में संभाला कार्यभार

Youth India Times
By -
0





पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता, आईजीआरएस व समाधान दिवस की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया भरोसा

मेंहनगर (आजमगढ़)। एसडीएम भूपाल सिंह के स्थानांतरण के बाद फूलपुर तहसील से स्थानांतरित होकर आए नवागत एसडीएम अशोक कुमार ने शनिवार को मेंहनगर तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवागत एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी और विभिन्न पटलों पर तैनात कर्मचारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शासन की मंशा के अनुरूप आईजीआरएस और संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा, "मेरी कलम का मकसद सिर्फ फाइलों पर दस्तखत करना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर न्याय की मुस्कान लाना होगा। तहसील में कोई भी फरियादी निराश होकर नहीं लौटेगा, यह मेरा संकल्प है।" इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजन्म सिंह सहित तहसील के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)