आजमगढ़ : महादेवी स्कूल में अलंकरण समारोह, छात्र-छात्राओं को सौंपी नेतृत्व की जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0

 






हेड बॉय-हेड गर्ल समेत विभिन्न हाउस के कैप्टन व लीडरों को बैज और सैश प्रदान कर दिलाई जिम्मेदारी
अलंकरण समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करना : डीपी मौर्य, प्रबंधक
आजमगढ़। तिवारीपुर, मऊ रोड, सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य, एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा एवं कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद कक्षा नौ की छात्रा ने अलंकरण समारोह की महत्ता पर भाषण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को नेतृत्व और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। समारोह के दौरान विद्यालय के विभिन्न हाउस के लीडरों को बैज प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रेड हाउस के संदीप सिंह व सरिता मौर्य, यलो हाउस के कमलेश यादव व बबीता यादव, ब्लू हाउस के अमित सिंह व पद्मजा पाल सिंह तथा ग्रीन हाउस के सोनू मौर्य व मनसा यादव को बैज प्रदान किए गए। वहीं आयुष यादव को हेड बॉय और यशस्वी शर्मा को हेड गर्ल की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान ग्रीन हाउस के कैप्टन तेजस कनौजिया व वाइस कैप्टन रिया, ब्लू हाउस के कैप्टन शिवराज मौर्य व वाइस कैप्टन रिद्धि मौर्य, यलो हाउस के कैप्टन नीतीश यादव व वाइस कैप्टन श्रेया मौर्य तथा रेड हाउस के कैप्टन तन्मय यादव व वाइस कैप्टन सृष्टि सिंह ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य ने चयनित कैप्टन, वाइस कैप्टन, हेड बॉय और हेड गर्ल को बैज एवं सैश प्रदान किए। प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि अलंकरण समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बैज और सैश केवल पद का प्रतीक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के प्रति विद्यालय के विश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और सजगता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य ने कहा कि नेतृत्व का पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को उत्साह, धैर्य और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा ने कहा कि नेतृत्व पद प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है कि विद्यार्थी ईमानदारी, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों को निभाएं। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य सहित दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, अजय यादव, राहुल तिवारी, किशन यादव, आरोही मोदनवाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)