आजमगढ़ : कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Youth India Times
By -
0




रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्ट-आरपी सिंह
फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव में गुरुवार को रेलवे लाइन पार करते समय कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आने से 45 वर्षीय सेवक पुत्र बसन्ता की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सेवक को कान से कम सुनाई देता था। गुरुवार को वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही कैफियात एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सेवक के परिवार में दो पुत्रियां कुसुम और पुष्पा तथा दो पुत्र नरेंद्र और हरेंद्र हैं। परिजनों के अनुसार तीन बच्चों की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र हरेंद्र की शादी अभी नहीं हुई है। सेवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)