आजमगढ़ : अमर शहीद महेंद्र उपाध्याय की प्रतिमा पर प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया माल्यार्पण

Youth India Times
By -
0




शहीद की पत्नी माया उपाध्याय को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
आजमगढ़। जनपद के ग्राम पंचायत महराजपुर में जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने अमर शहीद महेंद्र उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद की पत्नी माया उपाध्याय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महेंद्र उपाध्याय आपरेशन मिशन कारगिल में शहीद हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अमर शहीद महेंद्र उपाध्याय के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रभारी मंत्री ने शहीद के योगदान और देश के लिए उनके समर्पण को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा सहित स्थानीय लोगों और अन्य गणमान्य लोगों ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)