आजमगढ़ : 43 लाख की जमीन धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0



बैनामा कराने के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप, विवेचना में बढ़ीं कई गंभीर धाराएं
आजमगढ़। जनपद के थाना कन्धरापुर पुलिस ने 43 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भूमि का बैनामा कराने के नाम पर रुपये लेने, बैनामा न करने तथा रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर थाना कन्धरापुर में मुकदमा संख्या 84/2026 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान बैंक खातों और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच में कम्हेनपुर निवासी दिवाकर (59) का नाम सामने आया। इसके बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई अन्य गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गुरुवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव कम्हेनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार त्रिपाठी और कांस्टेबल नितिन कुमार मिश्रा शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)