यूपी में 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर और विभागीय प्रमुख बदले

Youth India Times
By -
0


आवास, ऊर्जा, औद्योगिक विकास और प्रशासनिक विभागों में भी नई जिम्मेदारियां, शासन ने जारी किए तबादला आदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई मंडलों के मंडलायुक्त, विभागीय सचिव, निगमों के प्रबंध निदेशक और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, अनिल ढींगरा को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं वैभव श्रीवास्तव को बस्ती मंडल, डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल तथा शुभम कुमार को बरेली मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। शासन ने प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक, सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त, संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) का प्रबंध निदेशक तथा डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं रविन्द्र को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)