आजमगढ़ : जाफरपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

Youth India Times
By -
0


कैपेसिटर बैंक के कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति
आजमगढ़। विद्युत उपकेंद्र जाफरपुर से जुड़े कई क्षेत्रों में रविवार को पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र पर आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित कैपेसिटर बैंक का कार्य कराया जाना है। इस कारण 11 केवी फीडर इंडस्ट्रियल स्टेट, माइक्रोवेव हरबंशपुर, बेलइसा, एकरामपुर एवं साउथ फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों के लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)