आजमगढ़ : सावन में मंदिरों की सुरक्षा और प्रसाद दुकानों की जांच की मांग

Youth India Times
By -
0


भाजपा नेता हरिवंश मिश्र ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मंदिरों में प्रसाद विक्रेताओं के कर्मचारियों की सूची प्रदर्शित करने की मांग
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर सावन माह में जिले के सभी मंदिरों में सुरक्षा, स्वच्छता और प्रसाद वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा भोलेनाथ सहित सभी प्रमुख मंदिरों में प्रसाद की दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराई जाए तथा मंदिर परिसरों में साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को प्रशासन के नियंत्रण कक्ष से जोड़ने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जिले में हिंदू देवी-देवताओं के नाम से संचालित दुकानों की जांच कराई जाए। यदि कोई गैर-हिंदू व्यक्ति ऐसे नामों से दुकान संचालित कर रहा हो तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हों। इसके अलावा सड़क किनारे संचालित मुर्गा, मीट और मछली की दुकानों को हटाने की भी मांग की गई है। हरिबंश मिश्र ने प्रशासन से इन सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)