आजमगढ़ : लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक मेहनगर निलंबित

Youth India Times
By -
0


पॉक्सो, हत्या और गैंगस्टर मामलों में कार्रवाई में शिथिलता पर गिरी गाज

उपनिरीक्षक अभिराज को मिली मेहनगर के नए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में जनपद के मेहनगर थानाअध्यक्ष निहार नंदन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं। उनकी जगह उपनिरीक्षक अभिराज मेहनगर के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार संबंधित प्रभारी निरीक्षक पर पॉक्सो, हत्या और गैंगस्टर अधिनियम से जुड़े मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शिथिलता बरतने, जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही करने के आरोप पाए गए। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए एसएसपी ने कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)