आजमगढ़ में रातभर चला पुलिस का अभियान, 13 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0




सर्किल नगर के चार थानों में दबिश देकर की गई कार्रवाई, एसएसपी बोले—वारंटियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

आजमगढ़। न्यायालयों द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों (एनबीडब्ल्यू) के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए आजमगढ़ पुलिस ने रविवार रात सर्किल नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी की निगरानी में चलाया गया। अभियान शुरू होने से पहले क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों की ब्रीफिंग कर न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वारंटियों के संभावित ठिकानों पर सघन दबिश दी। अभियान के दौरान थाना कोतवाली से चार, थाना सिधारी से एक, थाना रानी की सराय से सात तथा थाना कंधरापुर से एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि न्यायालयों द्वारा जारी वारंटों का समयबद्ध निष्पादन आजमगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो और जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)