आजमगढ़ : Shubh Anand Financial Services ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस, ग्राहकों व सहयोगियों को किया सम्मानित

Youth India Times
By -
0
मुख्य अतिथि बृजेश प्रकाश सिंह और विशिष्ट अतिथि सुशील सिंह ने दी शुभकामनाएं, पारदर्शी वित्तीय सेवाओं की सराहना
आजमगढ़। Shubh Anand Financial Services ने अपना प्रथम स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में ग्राहकों, सहयोगियों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश प्रकाश सिंह, उपसभापति, कोऑपरेटिव बैंक, आजमगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि सुशील सिंह, पूर्व मीडिया पैनलिस्ट एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता रहे। मुख्य अतिथि बृजेश प्रकाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सुशील सिंह ने संस्था के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि Shubh Anand Financial Services पारदर्शिता, विश्वास एवं नैतिक मूल्यों के साथ वित्तीय सेवाएं प्रदान कर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही है और आगे भी इसी समर्पण के साथ लोगों की सेवा करती रहेगी। संस्था के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Founder & CEO) पंकज के. उपाध्याय ने सभी अतिथियों, ग्राहकों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रत्येक ग्राहक को पारदर्शी, भरोसेमंद एवं नैतिक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संस्था के मूल मंत्र "शुभं करोति कल्याणम्" तथा "Ethical Finance For All" को दोहराते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है। समारोह के दौरान सम्मानित ग्राहकों एवं सहयोगियों को "ग्राहक गौरव सम्मान–2026" एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्था की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शशिकांत वर्मा, शेख, संतोष गौर, संतोष कुमार, प्रतिमा मिश्रा, दुर्गा विजय भारती, संजय वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, मोहम्मद हुसैन, गणेश साहू, दीन दयाल मधेशिया, गोपाल जी यादव, दिनेश यादव, राहुल गौरव, राजेश गुप्ता, अल्तमस खान, अशोक कुमार गौतम, आर्यन मोदनवाल, मनीष मौर्य, विजय यादव, निर्भय सिंह, सुरेन्द्र यादव, अंजलि यादव, आनंद कुमार मिश्रा, अमित कुमार ओझा, आस्था प्रजापति, सुप्रिया चतुर्वेदी एवं आकाश मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में ग्राहक, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन, सम्मान समारोह, केक कटिंग एवं जलपान के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने संस्था की निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)