आजमगढ़ : खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

Youth India Times
By -
0




हादसे में कार सवार गंभीर घायल, ट्रक चालक वाहन लेकर फरार
आजमगढ़। जनपद के पवई थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर खड़े ट्रक से कार टकराने के कारण एक चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार छपरा (बिहार) निवासी अमरेंद्र सिंह अपने चालक महिपाल सिंह (36) निवासी अजमेर (राजस्थान) के साथ टाटा हैरियर कार से बिहार से अजमेर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:35 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 185.08 के पास दक्षिणी लेन पर खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में चालक महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने थाने लाकर कब्जे में ले लिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)