आजमगढ़ : श्री दुर्गा जी इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा प्रिया यादव ने यूपीएसएसएससी परीक्षा पास कर बढ़ाया मान

Youth India Times
By -
0




कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन, विद्यालय में सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
आजमगढ़। जनपद के महाराजगंज क्षेत्र स्थित ग्राम यूसुफपुर निवासी प्रिया यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रिया, योगेंद्र यादव की पुत्री हैं तथा उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। प्रिया यादव श्री दुर्गा जी इंटर कॉलेज, सेहदा, आजमगढ़ की पूर्व छात्रा हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल छा गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया तथा प्रिया की उपलब्धि को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राम नयन यादव ने प्रिया यादव को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र और विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रिया भविष्य में भी अपने कार्यों से समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से भी प्रिया की मेहनत और समर्पण से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार ने प्रिया यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)