लखनऊ से आए गोल्ड मेडलिस्ट गुरु राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को दिया प्रशिक्षण, समापन समारोह में जुटीं कई गणमान्य हस्तियां
आजमगढ़। मनन मंथन डांस एकेडमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय डांस कार्यशाला का रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला चौक पर धूमधाम से समापन हुआ। 12 जून से 14 जून 2026 तक आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं डॉ. विपिन यादव के तत्वावधान में किया गया था। कार्यशाला में लखनऊ से आए गोल्ड मेडलिस्ट डांस गुरु डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों और प्रतिभागियों को नृत्य की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न नृत्य शैलियों को सीखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विपिन यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, श्याम सुंदर डालमिया, दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह, संगीता वर्मा, पूजा वर्मा, रीना जायसवाल तथा अग्रवाल महिला मंडल की निशा अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गुरु डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान भी किया गया। वहीं आवाम सहयोगी अरविंदम गुरु जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मनन सर एवं मनन मंथन डांस एकेडमी की पूरी टीम ने कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन किया। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कला और संस्कृति के विकास के लिए इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के शानदार प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ हुआ।मनन मंथन एकेडमी का संदेश रहा— “कला को सम्मान”।





