नकल के आरोप में छात्रों के पकड़े जाने के बाद सैकड़ों परीक्षार्थी बारिश में सड़क पर उतरे, निष्पक्ष जांच की मांग
सीओ सिटी शुभम तोदी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
आजमगढ़। शहर के हाफिजपुर स्थित विद्या इंटर कॉलेज में आयोजित नर्सिंग परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण सामने आने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्रों को कथित रूप से नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते परीक्षा केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्रों को कथित रूप से नकल करने का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते परीक्षा केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कुछ छात्रों को नकल कराकर पूरे परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की छवि खराब की जा रही है। सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और मूसलाधार बारिश के बीच प्रदर्शन शुरू कर दिया। बारिश में भीगते हुए छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि यदि परीक्षा केंद्र पर नकल हो रही थी तो इसकी जिम्मेदारी केवल छात्रों पर नहीं डाली जा सकती, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छात्रों का प्रदर्शन कई घंटों तक जारी रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती, तब तक वे परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी शुभम तोदी और शहर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।





