सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मान, शिक्षाविद के योगदान को किया गया याद
आजमगढ़। जनपद के तमसा प्रेस सभागार में शिक्षाविद स्वर्गीय तपेश्वरी पांडेय की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन दैनिक देवव्रत के प्रधान संपादक विजय यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष जेपी यादव ने की। इस अवसर ज्ञान प्रकाश दुबे,राम अवतार सिंह, आनंद देव उपाध्याय, उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम दुलार चौहान, गिरीश चतुर्वेदी, जीतनारायण यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय पांडेय के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में ‘शिक्षक गौरव सम्मान 2026’ के तहत उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी सेवा सफलतापूर्वक पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस क्रम में चंद्रधारी यादव, राम संत यादव, अबुल कलाम, अजय कुमार सिंह, अतिकुर रहमान और उमेश राय को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके अलावा कार्यक्रम में जुल्फिकार अहमद, सरवर आलम खान, इनामुल हक, शिवपूजन यादव, प्रेमचंद यादव, दयाराम यादव,बृजेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, मोहम्मद फैयाज खान, संजय यादव, लिपिक रविंदर यादव, दीनानाथ यादव, जितेंद्र हरि पांडेय, डॉ. हरिकेश मिश्रा, मधुकर पाठक, मोहम्मद अफजल, निशीथ रंजन तिवारी, रतन पाल यादव, विपुल राय, श्रवण कुमार यादव, ज्योति सेठ, शमसुज्जोहा, बृजेश सिंह, रामकरन राय, प्रबन्धक लक्षिराम प्रसाद, संजय चौबे, गोविंद दुबे, सुधीर राय सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय पांडेय के पुत्र पंकज पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले वर्ष पुनः इसी तरह कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।






