आजमगढ़ : सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल में मातृ दिवस पर भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

Youth India Times
By -
0





माताओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा में लगाया चार चाँद
आजमगढ़। सी० बी० एस० ई० बोर्ड द्वारा संचालित शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल आजमगढ़ के प्रांगण में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय प्रबंधक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव उप प्रधानाचार्य तरणी कुमार श्रीवास्तव विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समन्वयक डॉ० रश्मि पाण्डेय, कनिष्ठ समन्वयक मोना सिंह , साक्षी बिसेनआदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली अभिभावक माताओं के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अप्रतिम प्रस्तुति दी गई। जिसमें माँ की महिमा को रूपायित करता हुआ गीत 'तेरी अँगुली पकड़ के चला, माँ ओ मेरी माँ मैं तेरा लाडला' गीत आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। कार्यक्रम की इसी कड़ी में माताओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिया। कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाली समस्त आदरणीया माताओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुष्प गुच्छ और विभिन्न प्रकार के आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने समस्त मातृ अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस चराचर जगत में माँ की महिमा का वर्णन करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है और ये आज से नहीं अपितु अनादि काल से ही वेदों-पुराणों में भी माँ की महिमा को नेति-नेति कहा गया है। माँ की महिमा को उद्घाटित करते हुए मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भी कहा है "जननी जन्मभूमिश्च स्वार्गादऽपि गरीयसी।" माँ त्याग, क्षमा एवं नि:स्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति होती है। संबोधन के अंत में उन्होनें सभी अभिभावक माताओं के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)