विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और कविताओं से माताओं के प्रति जताया सम्मान व प्रेम
आजमगढ़। सन शाइन स्कूल सठियांव, आजमगढ़ में मातृ दिवस का उत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करना था। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, गीत, नृत्य एवं कविता पाठ के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति स्नेह और आदर प्रकट किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं ने भी विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर आयोजन का आनंद लिया। विद्यालय परिसर पूरे समय खुशियों और उत्साह से सराबोर रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शेषमणि मिश्रा ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित किया गया। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर मैनेजर रामप्रवेश यादव, को-आॅर्डिनेटर श्रीमती मोहिनी शुक्ला सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।





