आजमगढ़ : थार का शिकार युवक का शव कब्र से निकाला गया बाहर

Youth India Times
By -
0





दो दिन पूर्व हुई थी घटना, डीएम के आदेश के बाद हुई कार्रवाई
आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जिसके शव को दफना दिया गया था। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने रविवार को कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे फरिहां बाजार में बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार थार वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार शमशाद उर्फ गुड्डू (50 वर्ष) पुत्र फरियाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। बताया गया कि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही शमशाद की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता हो गया और परिजनों ने अपने रीति-रिवाज के अनुसार शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया। इसी बीच मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को हुई, जिसके बाद डीएम के आदेश पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे निजामाबाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ फरिहां गांव के कब्रिस्तान से शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस, आजमगढ़ भेज दिया गया। इस संबंध में निजामाबाद नायब तहसीलदार ने बताया कि परिजनों की सहमति से शव को कब्रिस्तान से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)