सम्मोपुर में विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों और माताओं की सहभागिता ने बनाया आयोजन यादगार
आजमगढ़। सेंट जेवियर्स स्कूल, सम्मोपुर में मदर्स डे समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी माताओं के सम्मान में पुष्प वर्षा के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भावनाओं और उल्लास से भर उठा। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं को समर्पित मनमोहक गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं ओपन स्टेज ग्रुप डांस का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भरपूर आनंद उठाया। पूरा समारोह हँसी, खुशी और प्रेम से सराबोर रहा। समारोह में प्रबंधन पक्ष की प्रथम महिलाएँ श्रीमती नयनतारा जायसवाल, श्रीमती स्नेहा जायसवाल, श्रीमती अनीता जायसवाल एवं श्रीमती रिंकी जायसवाल अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ मौजूद रहीं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय पांडेय, उप-प्रधानाचार्य संजय पांडेय तथा समन्वयक श्रीमती शालिनी त्रिपाठी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी स्नेहमयी उपस्थिति और सहभागिता ने इस आयोजन को सफल एवं अविस्मरणीय बना दिया।





