प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में फन डे का किया गया आयोजन
बच्चों ने वाटर पार्क, गेम्स और लकी ड्रा का उठाया भरपूर आनंद, विजेताओं को टीवी, साइकिल व अन्य पुरस्कार किए गए वितरित
आज़मगढ़। प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस टैंक आजमगढ़ द्वारा 21 मई को फन डे का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय की संरक्षिका सरस्वती वर्मा, सर्वोदय ग्रुप आफ एजुकेशन के प्रबंधक राजेंद्र यादव, डॉक्टर भक्त वत्सल एवं डॉक्टर शहाबुद्दीन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कई विद्यालयों के प्रबंधक एवं डॉक्टर उपस्थित रहे, विद्यालय द्वारा फन डे के अवसर पर वाटर पार्क, झूला, मिकी माउस, गेम्स आदि का आयोजन किया गया, जिसका सभी अभिभावकों और बच्चों द्वारा उत्सुकता के साथ लुफ्त उठाया गया। अंत में लकी ड्रा के माध्यम से प्रथम पुरस्कार टीवी दीपाली यादव, द्वितीय पुरस्कार साइकिल जतिन शर्मा, तृतीय पुरस्कार मिक्सर दिव्यांशी सरोज एवं सांत्वना के रूप में वॉल घड़ी वितरित किया गया। इसमें सुजाता, मानव यादव, अनाया मौर्य, अंशुल ने घड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया। व्हीलचेयर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से गौरव मौर्य विजेता रहे एवं महिला वर्ग से आनवी की मम्मी प्रियंका विजेता रही विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने सभी बच्चों के आए हुए अभिभावकों और लकी ड्रा विजेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसी का भाग्य कब काम कर जाएगा यह हम नहीं जानते हैं इसलिए हमें जीवन में अपने भाग्य को आजमाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अभिभावकों का अभिवादन करते हुए सबको हार्दिक शुभकामनाएं की बधाई दी।






