'माँ: पहला गुरु' विषय पर बच्चों ने गीत, नाटिका और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सभी का दिल
आजमगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय 'माँ: पहला गुरु' रखा गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह, प्रेम और सम्मान के भाव से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, निदेशिका कंचन यादव तथा उपप्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने माँ के सम्मान में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने ह्लमाँ की ममताह्व विषय पर समूह गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। वहीं माँ के त्याग, संघर्ष और निस्वार्थ प्रेम को दशार्ती लघु नाटिका ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। नन्हे बच्चों की प्रस्तुति देखकर उपस्थित माताओं की आँखें नम हो गईं और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। माताओं ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में पारिवारिक संस्कार और सम्मान की भावना विकसित करते हैं।





