आजमगढ़ : मनोनीत सभासद पप्पू पाठक ने दिया इस्तीफा

Youth India Times
By -
0

 





23 मार्च को हुए थे मनोनीत, कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा गया प्रस्ताव
आजमगढ़। जीयनपुर नगर पंचायत में शासन द्वारा मनोनीत सभासद पप्पू उर्फ दिनेश पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पारिवारिक एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा। जानकारी के अनुसार शासन द्वारा 23 मार्च को जीयनपुर नगर पंचायत में तीन सभासदों को मनोनीत किया गया था। इनमें राजेश सिंह, पप्पू उर्फ दिनेश पाठक और पिंकी जायसवाल के नाम शामिल थे। लेकिन मनोनयन के करीब एक माह बाद ही पप्पू उर्फ दिनेश पाठक पुत्र वीरेंद्र पाठक निवासी समता नगर ने पद छोड़ने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव को पत्र देकर कहा कि पारिवारिक व्यस्तताओं और स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह नगर पंचायत के कार्यों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी लल्लन भी मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि मनोनीत सभासद का इस्तीफा पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। वहीं सभासद के इस्तीफे की सूचना के बाद नगर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)