आजमगढ़ : छह मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित

Youth India Times
By -
0








निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर औषधि विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर अग्रिम आदेश तक रोक
आजमगढ़। जनपद में संचालित विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के आधार पर औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह मेडिकल स्टोरों की अनुज्ञप्तियां (लाइसेंस) निलंबित कर दी हैं। यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक आजमगढ़ सीमा वर्मा की जांच रिपोर्ट के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मंडल द्वारा माह अप्रैल-2026 में की गई। जारी आदेश के अनुसार मेसर्स शिवम मेडिकल हाल, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने, तहबरपुर टीकापुर का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। वहीं मेसर्स नेशनल मेडिकल स्टोर, मेहनगर बाजार, मेसर्स विशाल मेडिकल्स, ग्राम बरवां पोस्ट मेहनाजपुर लालगंज, मेसर्स कृष्णा मेडिकल स्टोर, गुलामी का पुरा सदर तथा मेसर्स रविन्द्र मेडिकल हाल, टीकापुर निजामाबाद रोड के लाइसेंस अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। इसके अलावा मेसर्स जायसवाल मेडिकल स्टोर, मंदे, आजमगढ़ के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 10 दिनों के लिए क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है। औषधि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि औषधियों की बिक्री में नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)