आजमगढ़ : शिब्ली नेशनल कॉलेज में बीए सेमेस्टर चतुर्थ, राजनीति विज्ञान की मौखिक परीक्षा 17 मई को

Youth India Times
By -
0





राजनीति विज्ञान विभाग में सुबह 9 बजे से शुरू होगी परीक्षा, छात्र पहचान पत्र व प्रोजेक्ट साथ लाएं
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज, आजमगढ़ के राजनीति विज्ञान विभाग में रिसर्च प्रोजेक्ट का चयन करने वाले बी.ए. सेमेस्टर चतुर्थ के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा 17 मई 2026, दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रात: 9 बजे से राजनीति विज्ञान विभाग में संपन्न होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. शफीउज्जमां ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी छात्र-छात्राओं का समय से उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्देशित किया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना पहचान पत्र, प्रवेश पत्र तथा प्रोजेक्ट/डिसर्टेशन अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)