आज़मगढ़ : नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0




पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, अन्य सह अभियुक्तों की तलाश जारी

आजमगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हाईडिल चौराहे से पकड़ लिया। मामले में अन्य सह अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 22 मई को पीड़िता ने थाना सिधारी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम जमालपुर निवासी अशोक कुमार यादव ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही सह अभियुक्तों द्वारा आरोपी का सहयोग करने का भी आरोप लगाया गया। मामले में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 64/2026 के तहत धारा 64(2), 351(3) एवं 61(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को उपनिरीक्षक धर्मराज यादव एवं पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अशोक कुमार यादव को हाईडिल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि मामले की विवेचना और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)