ओद्यौगिक महंगाई भत्ता को लेकर बीएसएनएल के सभी संगठन हुए मुखर
आजमगढ़। आल यूनियन एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल दिल्ली के आह्वान पर आजमगढ़ में बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन सहित सभी संगठनों द्वारा सोमवार को सी-डाट कार्यालय के परिसर में कर्मचारियों /अधिकारियों द्वारा लंच के दौरान सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। सरकार विरोधी नारे लगाए गए एवं कर्मचारियों की एकजुटता एवं कड़े संघर्ष का संकल्प लिया गया। सहायक महासचिव आनंद कुमार सिंह ने कहाकि ने कहाकि यह प्रदर्शन दूरसंचार विभाग द्वारा इस महीने के वेतन के साथ ओद्यौगिक महंगाई भत्ता बकाया के भुगतान की फाइल को मंजूरी देने में की जा रही अनावश्यक देरी के विरोध में प्रदर्शन करने को बाध्य है। इस देरी से न केवल बीएसएनएल कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, बल्कि पेंशनभोगी भी प्रभावित हुए हैं। इसे लेकर 16 अप्रैल 2026 को पूरे देश में सभी सीसीए कार्यालयों पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किये जा चुके है। वहीं अब, सभी ईकाईयों द्वारा प्रदर्शन कर आवाज उठाई जा रही है। आनंद कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार बीएसएनएल कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अभी हम सातवें वेतन की मांग को लेकर संघर्षरत थे ही उसी में ओद्यौगिक महंगाई भत्ता के मामले के जरिये सरकार हम कर्मचारियों को शोषण कर रही है। मांग पूरी होने तक हम पूरी एकजुटता के साथ खड़े रहेंगे। इसके अलावा रामफेर राम जिला सचिव, अभिनव द्विवेदी, हरिद्रश राय आदि ने जमकर सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली और मांगों को पूर्ण कर बीएसएनएल कर्मियों के साथ न्याय करने की बात कही। सांकेतिक धरने में कुसुमलता, किस्मती, संतोष सिंह, प्रशांत कुमार यादव, सुनील उपाध्याय कतवारु प्रसाद विश्वकर्मा, प्रथमानंद सिंह, विजय कुमार अवधेश तिवारी, माता प्रसाद यादव परमेश्वर शाह, अरविंद कुमार उपाध्याय, बालमुकुंद यादव, सुनील कुमार सिंह, सुनील कुमार चौहान, तौफीक आलम, छेदीलाल शर्मा, कमलेश कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, गुलाबचंद मौर्य, राजेंद्र प्रजापति, नीलम पांडे, अविनाश कुमार मौर्य, सादिक अली, वैष्णो सिंह, रवि प्रकाश देवेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।





