आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: दो मुठभेड़ों में लूटेरा व हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0




पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, दोनों अभियुक्तों के पैर में लगी गोली; तमंचा, नकदी व लूट का सामान बरामद

आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना देवगांव और थाना कप्तानगंज पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में दो शातिर वांछित अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। थाना देवगांव क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे शातिर लुटेरे को पकड़ा, जो लोगों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाता और तमंचे के बल पर लूटपाट करता था। आरोपी राहुल यादव के कब्जे से तमंचा, कारतूस, ₹15,000 नकद, स्प्लेण्डर बाइक, मोबाइल व आधार कार्ड की प्रतियां बरामद हुई हैं। पूछताछ में उसने कई घटनाओं को कबूल किया है। वहीं थाना कप्तानगंज क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे राजू निषाद को पुलिस ने घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी ने छिपे होने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पास से भी अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)