आजमगढ़ : हरिश्चन्द्र इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Youth India Times
By -
0





हाईस्कूल में प्रीती यादव व इंटरमीडिएट में नेहा सोनी रहीं अव्वल, समारोह में झलकी खुशी
आजमगढ़। आज़मपुर स्थित हरिश्चन्द्र इंटरमीडिएट कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है और समय की आवश्यकता के अनुरूप छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य मोहम्मद आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में नेहा सोनी ने 81.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हाईस्कूल में प्रीती यादव ने 85.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन किया। समारोह में सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों से मिलकर भावुक होते नजर आए और पुराने पलों को याद कर खुशी साझा की। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रवक्ता अबू बकर का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)