आजमगढ़ : तीन बाल्य लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार

Youth India Times
By -
0





6 मोबाइल, अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक और नकदी बरामद
आज़मगढ़। जनपद के थाना रौनापार पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है, जबकि एक अन्य बाल अपचारी अभी फरार है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और 5100 रुपये नकद बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को रौनापार क्षेत्र की एक महिला ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बिस्किट, सिगरेट और करीब 1300 रुपये नकद चोरी कर लिए। इस मामले में थाना रौनापार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान चार बाल अपचारियों के नाम सामने आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने 6 अप्रैल की सुबह करीब 4:10 बजे सरजू नदी पुल, बेलहिया ढाला के पास से तीन बाल अपचारियों को पकड़ लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बाल अपचारियों ने रौनापार, बिलरियागंज और अहरौला थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। फिलहाल पुलिस फरार बाल अपचारी की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)