आज़मगढ़ : फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था नर्सिंग होम, पुलिस ने दबोचा

Youth India Times
By -
0

 






डीएनसी ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की हालत गंभीर, फर्जी डिग्री के सहारे कर रहा था इलाज
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में फर्जी चिकित्सक बनकर मरीजों का इलाज करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान यह मामला सामने आया कि कुछ लोग खुद को मान्यता प्राप्त डॉक्टर बताकर अवैध रूप से मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला का डीएनसी ऑपरेशन करते समय गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी आंत को भारी नुकसान पहुंचा और उसकी जान खतरे में पड़ गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी चिकित्सकीय डिग्री के सहारे इलाज कर रहा था। इस मामले में थाना अतरौलिया पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पीजीआई तिराहा से आरोपी मुकेश यादव (37) निवासी बसहिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। फिलहाल, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)