सपा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पूर्व मंत्री समेत कई घायल

Youth India Times
By -
0






पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे सपा नेता; ग्रामीणों के विरोध के बीच बढ़ा तनाव, पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप
गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्वा क्षेत्र की निशा विश्वकर्मा के परिजनों से मुलाकात करने गांव पहुंचा। जानकारी के अनुसार, गांव में प्रवेश को लेकर प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने सपा नेताओं को गांव के बाहर ही रोक दिया और अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में सपा नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। इसी दौरान आरोप है कि ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह उर्फ आशु ने पुलिस अधिकारियों सीओ सिटी गाजीपुर, करंडा थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस बल की मौजूदगी में पथराव कर दिया। इस पथराव में सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य कार्यकतार्ओं को भी चोटें आईं। सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद घटना को रोका नहीं गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)