रामपुर स्थित स्मारक ट्रस्ट में हुआ भव्य आयोजन, 'युवा तुर्क' के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के रामपुर स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ह्लयुवा तुर्कह्व के रूप में विख्यात चंद्रशेखर जी की 99वीं जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुबन घोषी के विधायक रामविलास चौहान द्वारा ट्रस्ट परिसर में स्थापित चंद्रशेखर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित कार्यकतार्ओं ने 'जब तक सूरज चांद रहेगा, चंद्रशेखर जी का नाम रहेगा' और 'चंद्रशेखर जी अमर रहें' जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इसके पश्चात एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,प्रमुख रमेश कनौजिया, उदय शंकर चौरसिया, सठियांव प्रमुख अरविंद सिंह, रानीपुर के पूर्व प्रमुख अरुण सिंह, एसकेडी प्रबंधक विजय बहादुर सिंह जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र सिंह मुन्ना, अशोक पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि चंद्रशेखर जी का संपूर्ण जीवन संघर्षों से भरा रहा और उनका व्यक्तित्व आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी ने कभी भी अन्याय के सामने झुककर समझौता नहीं किया, बल्कि हमेशा चट्टान की तरह डटे रहे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में जब अधिकांश नेता चुप्पी साधे हुए थे, तब चंद्रशेखर जी ने निर्भीक होकर सत्ता के खिलाफ आवाज उठाई और अपने साहस का परिचय दिया, जिसके कारण उन्हें 'युवा तुर्क' के रूप में पहचान मिली। एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में जहां लोग पद और स्वार्थ के लिए सिद्धांतों से समझौता कर लेते हैं, वहीं चंद्रशेखर जी ने अपने पूरे जीवन में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने चंद्रशेखर जी के आदर्शों पर चलने एवं उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रबंधक बृजेश कांदू, विजय बहादुर सिंह, अध्यक्ष अनिल सिंह मंत्री शिव प्रकाश चौबे आनंद गुप्ता, लालबहादुर सिंह लालू, चंचल चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, टिंकू जायसवाल, संतोष सिंह, झब्लू सिंह, मिट्ठू सिंह, दिलीप मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, अजय सिंह, रामबृक्ष यादव, रणधीर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्षा प्रियंबदा सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षक नेता कमलेश राय ने किया समारोह में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि चंद्रशेखर जी का जीवन और विचारधारा आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का कार्य कर रही है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक मजबूत और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है।





