आजमगढ़ में 6 अप्रैल को सभी विद्यालय रहेंगे बंद

Youth India Times
By -
0






जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश, राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य रहेगा स्थगित
आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 6 अप्रैल को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। यह निर्णय अपरिहार्य कारणों के चलते लिया गया है। जारी पत्र के मुताबिक यह आदेश राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगा। 
सभी विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि उक्त तिथि को विद्यालय बंद रखते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)