आजमगढ़ : सेंट्रल पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा आँचल श्रीवास्तव ने पीसीएस में हासिल की 46वीं रैंक, नायब तहसीलदार पद पर चयन

Youth India Times
By -
0






विद्यालय परिसर में हुआ सम्मान समारोह, प्रबंधन ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
आँचल ने छात्र-छात्राओं से साझा किए सफलता के मंत्र, कहा लगातार मेहनत ही सफलता की कुंजी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा के घोषित परिणामों में जिले की बेटी कु० आँचल श्रीवास्तव ने 46वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। सी०पी०एस० ग्रुप आॅफ स्कूल्स, आजमगढ़ की पूर्व छात्रा आँचल श्रीवास्तव, पुत्री श्री सुभाष चन्द्र लाल, निवासी सम्मोपुर (मऊ रोड), का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया है। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में चेयरपर्सन श्रीमती तरन्नुम खानम ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वहीं मैनेजर नवाज अहमद खाँ ने बुके देकर और सुश्री रेखा सिंह ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ० आजाद अहमद खाँ ने कहा कि इस कठिन प्रतियोगिता में 46वीं रैंक हासिल करना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खाँ ने ईश्वर का धन्यवाद करते हुए कहा कि लगन और परिश्रम से ही सफलता मिलती है। उन्होंने आँचल श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे आगे चलकर उच्च प्रशासनिक पदों पर पहुंचें। अपने सम्मान से अभिभूत आँचल श्रीवास्तव ने सीनियर छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से ही सफलता संभव है। उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अपने परिजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)