आजमगढ़ : सांसद धर्मेंद्र यादव ने ईद पर दिया भाईचारे का संदेश, ईदगाह पर लोगों से मिलकर दी बधाई

Youth India Times
By -
0

 






शिब्ली मंजिल का भी किया दौरा, जनप्रतिनिधियों संग सेवइयों की मिठास के साथ सौहार्द का दिया संदेश

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में पवित्र त्योहार ईद के अवसर पर बदरका ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात की। अलसुबह ईदगाह पहुंचकर उन्होंने लोगों को गले लगाकर ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। ईदगाह पर लोगों से मुलाकात के बाद धर्मेंद्र यादव शिब्ली मंजिल भी पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के घर जाकर सेवइयों का स्वाद चखा और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर विधायक आलम बदी आजमी, नफीस अहमद, शाह आलम गुड्डू जमाली, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर, नदीम अहमद, मोहम्मद अशफर, मास्टर जाहिद बेग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, अब्दुल्लाह अलाउद्दीन, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष जोरार खान, विपिन यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। सभी ने मिलकर समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया तथा लोगों को शांति और खुशहाली के साथ त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)