आजमगढ़ में ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Youth India Times
By -
0

 






ईद-उल-फितर पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश
आजमगढ़। जनपद में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जाए और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ पर्व मनाएं और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)