आजमगढ़ : हत्या मामले में वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

 








पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या का है आरोपी
आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई, जिसमें आरोपी की समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता सामने आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2025 को पुरानी रंजिश के चलते धनारबाँध गांव निवासी जयहिन्द (22) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर थाना जहानागंज में मुकदमा दर्ज किया गया था और पूर्व में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका था। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्तगण संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं, जिसके आधार पर 18 मार्च 2026 को उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक बीरबल यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित विजय कुमार उर्फ राजेन्द्र भुजही चट्टी पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय कुमार उर्फ राजेन्द्र (45) पुत्र स्वर्गीय निरहू राम निवासी धनारबाँध थाना जहानागंज के रूप में हुई है। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या और आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)