आजमगढ़ : लायंस क्लब का नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर 22 मार्च को

Youth India Times
By -
0





जांच के बाद चयनित मरीजों का वाराणसी में मुफ्त आपरेशन, बस व भोजन की भी व्यवस्था
आजमगढ़। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब आजमगढ़ द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 मार्च 2026 (रविवार) को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक केएन लाल मेमोरियल हॉस्पिटल में आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। जांच के बाद जिन मरीजों का चयन किया जाएगा, उनका आपरेशन आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। चयनित मरीजों को उसी दिन बस के माध्यम से नि:शुल्क वाराणसी ले जाने की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल में आपरेशन, उपचार और भोजन की पूरी सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की जांच को प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर, मास्क तथा यदि वे किसी बीमारी की दवा ले रहे हों तो संबंधित पर्चा साथ लाना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष रवि जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शिविर संयोजक डॉ. भक्तवत्सल ने अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों से इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)