आजमगढ़ : जनता के बीच जाकर सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-पूजा सरोज

Youth India Times
By -
0





सपा कार्यालय में मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने और 27 मार्च तक अभियान तेज करने का आह्वान
नेहरू हाल में मान्यवर कांशीराम का 92वां जन्मदिवस भव्य रूप से मनाने की तैयारी
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में भाजपा सरकार सत्ता के बल पर बेईमानी करना चाह रही है, लेकिन पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ 27 मार्च 2026 तक चलने वाली प्रक्रिया में जुटकर काम करें। उन्होंने बताया कि गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले महान नेता मान्यवर कांशीराम साहब का 92वां जन्मदिवस समाजवादी पार्टी द्वारा नेहरू हाल, आजमगढ़ में भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें पूरे जनपद से पीडीए समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी, महंगाई, महंगी शिक्षा, दवाइयों की कीमतें और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में संगठित भ्रष्टाचार हो रहा है और एक वर्ग के लोगों का वर्चस्व होने के कारण पिछड़ों व दलितों पर दमन और उत्पीड़न बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से कहा कि वे इन मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। विधायक डॉ. संग्राम यादव, बेचई सरोज, अखिलेश यादव और पूजा सरोज ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, पूर्व मंत्री डॉ. राम दुलार राजभर, वर्मन यादव, करूणा कांत मौर्य, अजीत कुमार राव, हरिश्चंद्र यादव, अब्दुल्ला, अशोक यादव भोला, डॉ. धनराज यादव, जी.एस. प्रियदर्शी, वाले चंद कुशवाहा, जगदीश यादव, सोमनाथ यादव, वसीमुद्दीन शेख, राज नारायण यादव, राम आसरे चौहान, दुर्गेश यादव, विवेक सिंह, विनीत राय, दीपचंद विशारद, विनोद यादव, संतोष कुमार गौतम, सुशील आनंद, टिपलूर रहमान सहित समाजवादी पार्टी के अनेक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)